May 12, 2026
#Haryana News #Politics

पंचकूला निकाय चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी, बाकी नाम जल्द

Aam Aadmi Party ने पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी मैदान में उतरते हुए कुल 20 वार्डों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 से अमृत कौर को टिकट दिया गया है। वहीं वार्ड नंबर 5 से विशाल भटेजा, वार्ड 7 से राकेश मालिक, वार्ड 8 से विनोद कुमार, वार्ड 10 से मंजेश कुमार, वार्ड 12 से संजीव कुमार, वार्ड 13 से विशाल भारद्वाज, वार्ड 14 से सुमित कुमार, वार्ड 15 से पिंकी और वार्ड 16 से रौशनी देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

हालांकि, पार्टी ने अभी वार्ड नंबर 2 (महिला), 3, 4, 6, 9, 11 (महिला), 17 (एससी), 18 (बीसीबी महिला), 19 (बीसीए महिला) और वार्ड 20 के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। इन सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है।

आम आदमी पार्टी की इस घोषणा के साथ पंचकूला में निकाय चुनाव का माहौल और गरमा गया है। सभी राजनीतिक दल अब पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।