August 12, 2026
#Haryana News

CM नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की कार हादसे में क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के राजनीतिक सचिव Tarun Bhandari रविवार रात एक गंभीर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, गांव मानक्या के पास उनकी कार के सामने अचानक नीलगायों का झुंड आ गया। वाहन को बचाने की कोशिश में झुंड गाड़ी से टकरा गया, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि टक्कर के तुरंत बाद गाड़ी रुक गई और बड़ा हादसा टल गया। कार में मौजूद तरुण भंडारी, उनके सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब भंडारी नगर निगम चुनावी दौरे से पंचकूला स्थित अपने आवास लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।