June 24, 2026
#Haryana News

सतलुज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने TYE ग्लोबल चंडीगढ़ फाइनल में लहराया परचम

पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल के छात्रों ने TYE ग्लोबल (TiE Young Entrepreneurs) चंडीगढ़ चैप्टर फाइनल 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। ISB मोहाली में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल की टीम TrackED ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि Bio Wrap टीम फर्स्ट रनर-अप रही।

महीनों की मेहनत, विशेषज्ञों की मेंटरशिप और कस्टमर डिस्कवरी के बाद छात्रों ने अपने इनोवेटिव बिजनेस आइडियाज को प्रभावशाली तरीके से जजों के सामने प्रस्तुत किया। छात्रों ने वास्तविक समस्याओं के समाधान पर आधारित प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी रचनात्मक सोच, विजन और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक रीकृत सेराई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सतलुज में शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों को भविष्य का इनोवेटर, क्रिएटर और लीडर बनाना है। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता स्कूल की नवाचार और उत्कृष्टता की संस्कृति को दर्शाती है।

TYE ग्लोबल एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों में उद्यमिता और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। इस उपलब्धि के साथ सतलुज पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भविष्य की नई सोच और इनोवेशन कक्षाओं से ही जन्म लेते हैं।