June 24, 2026
#Haryana News

डॉ. अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने मोहन लाल बड़ौली की जगह ली है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी हरियाणा में संगठन को और मजबूत करेगी तथा आगामी चुनावों के लिए नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह फैसला संगठनात्मक मजबूती, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर भाजपा की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा अब हरियाणा में नए नेतृत्व के साथ संगठन को और सक्रिय करने की तैयारी में जुट गई है।