हरियाणा में RTI मामलों पर सूचना आयोग की सख्ती, बार-बार आवेदन को लेकर स्थिति स्पष्ट
हरियाणा राज्य सूचना आयोग ने कहा है कि सूचना के अधिकार कानून के तहत एक ही मुद्दे पर बार-बार आवेदन और शिकायतें करना असीमित अधिकार नहीं माना जा सकता। आयोग ने RTI प्रक्रिया में अधिकारियों और आवेदकों की जिम्मेदारियों को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है।