भक्ति संगीत जगत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय भजन गायक मुकेश विनायक का नया हनुमान भजन ‘अंजनी के लाला मेरी कुटिया में आना’ संस्कार टीवी और संस्कार म्यूजिक के आधिकारिक मंच पर रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही यह भजन श्रद्धालुओं और भक्ति संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
भगवान हनुमान की महिमा और भक्त की सच्ची श्रद्धा को समर्पित इस भजन में मुकेश विनायक ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ से श्रोताओं का मन मोह लिया है। भजन के बोल प्रसिद्ध भजनकार भगत राम जी द्वारा लिखे गए हैं, जबकि इसका संगीत संस्कार लाइव द्वारा तैयार किया गया है। मिक्सिंग का कार्य निक्सन जोसेफ ने किया है।
संस्कार टीवी और संस्कार म्यूजिक के बैनर तले जारी यह भजन आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत है और भगवान हनुमान के प्रति समर्पण, विश्वास और भक्ति का सुंदर संदेश देता है। रिलीज के बाद से इसे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
मुकेश विनायक लंबे समय से भक्ति संगीत की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं। देश और विदेश में उनके भजनों को लाखों श्रद्धालु सुनते हैं। उनका नया भजन ‘अंजनी के लाला मेरी कुटिया में आना’ भी भक्तों के दिलों को छू रहा है और हनुमान भक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
भक्ति और संगीत का यह सुंदर संगम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ भगवान हनुमान की भक्ति में लीन होने का अवसर भी देता है।

