June 23, 2026
#Haryana News

हरियाणा: 16 साल की लड़की ने की आत्महत्या, मां से कहा था- आप काम पर जाओ, मैं कर लूंगी घर का काम

फतेहाबाद शहर के लाजपत नगर में सोमवार सुबह 16 वर्षीय लड़की किरणा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां काम पर गई हुई थी।

जानकारी के अनुसार घर से निकलने से पहले मां से किरणा ने कहा था कि वह घर का सारा काम संभाल लेगी और मां आराम से काम पर चली जाए। कुछ समय बाद जब परिवार को घटना की जानकारी मिली तो मां तुरंत घर पहुंची। वहां उसने अपनी बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया।

परिजन तुरंत उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।