September 12, 2026
#Tricity News

पीएम मोदी के दौरे से पहले चंडीगढ़ 10, 16 और 17 जुलाई को ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 10 जुलाई के ट्रांजिट दौरे को देखते हुए यूटी प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे शहर को ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10, 16 और 17 जुलाई को शहर में किसी भी प्रकार के ड्रोन, यूएवी (UAV), पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और अन्य उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला वीवीआईपी सुरक्षा और मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को इन तीनों दिनों विशेष सतर्कता बरतने और शहर में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यूटी प्रशासन ने नागरिकों से आदेशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।